हरपुर बॉर्डर पर यूक्रेन की महिला गिरफ्तार,बिना वैध दस्तावेज नेपाल भागने की फिराक में थी
मुजफ्फरपुर।मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के हरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में यूक्रेन की एक महिला नागरिक को गिरफ्तार किया गया। महिला पर बिना किसी वैध यात्रा एवं आव्रजन दस्तावेज के भारत में रहने तथा हरपुर बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल जाने का प्रयास करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, सैनिक रोड के समीप संयुक्त जांच अभियान के दौरान संदिग्ध महिला को रोका गया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में उसके पास भारत में रहने या सीमा पार करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिला से पूछताछ के आधार पर उसके भारत आने, यहां रहने और नेपाल जाने के उद्देश्य सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
