Dalsinghsarai

माफिया सिंडिकेट के नाम पर दलसिंहसराय के व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी मांगा,नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

दलसिंहसराय शहर में व्यवसायी से रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.गोला रोड के रहने वाले एक भवन निर्माण सामग्री के व्यवसायी से कथित ‘माफिया सिंडिकेट’ के नाम पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई है.रकम का बंदोबस्त करने के लिए बदमाशो ने 48 घंटे का समय दिया है,मांग पूरी न होने पर व्यवसायी व उनके पूरे परिवार को जान से मारने की भी खुली धमकी दी है.इस घटना के बाद से पीड़ित कारोबारी के परिजनों में खौप का माहौल है.वही व्यवसाई ने पुलिस को शिकायत करते हुए सुरक्षा की मांग किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़ित व्यवसायी के अनुसार,उन्हें बीते शाम के करीब 06:48 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया.फोन करने वाले व्यक्ति ने बेहद आक्रामक लहजे में बात करते हुए खुद को एक बड़े अपराधी गिरोह का सदस्य बताया उसने दावा किया कि समस्तीपुर, पटना और बेगूसराय जिलों में उनका ‘माफिया सिंडिकेट’ सक्रिय है. बदमाश ने सीधे तौर पर कहा,सिंडिकेट के काम के लिए डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जरूरत है,जिसका इंतजाम तुम्हें 48 घंटे के भीतर करना होगा.जब व्यवसायी ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई,तो फोन करने वाले ने उन्हें और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी.कारोबारी को डराने के लिए बदमाश ने यह भी कहा कि उसे व्यवसायी के घर, दुकान और उनके परिवार के सदस्यों की गतिविधियों (आने-जाने के समय) की पूरी जानकारी है और वे लगातार उन पर नजर रख रहे हैं.

 

धमकी देने वाले ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इस बात की भनक पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति को लगी,तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा.पीड़ित व्यवसायी के पास इस पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है.कॉल आने के बाद पीड़ित व्यवसायी ने तुरंत स्थानीय थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दलसिंहसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.पुलिस तकनीकी सर्विलांस, टावर लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स के सहारे धमकी देने वाले अपराधी की शिनाख्त करने में जुटी है.स्थानीय पुलिस अधिकारी का कहना है कि जो भी इस कॉल के पीछे होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!