Samastipur

समस्तीपुर’पवन एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट: पांच सदस्य घायल,पुलिस ने 2 को पकड़ा

समस्तीपुर में पवन एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट को लेकर विवाद हो गया। चलती ट्रेन में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के साथ 10 से 12 लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर जीआरपी सक्रिय हुई और ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार के आवेदन पर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़ित शरद पाठक ने बताया कि उनका परिवार मुंबई में रहता है और जयनगर से मुंबई जाने के लिए पवन एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। टिकट कन्फर्म न होने के कारण वे जनरल बोगी में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान सीट पर बैठने को लेकर कुछ यात्रियों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

 

घायलों की पहचान मधुबनी जिले के क्योटा गांव निवासी रंजीत पाठक, बेटा शरद पाठक (18), बेटी खुशी पाठक (14), दूसरी बेटी पलक पाठक और पत्नी संगीता पाठक के रूप में हुई है। सभी घायलों का समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

 

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से तैनात थी रेल पुलिस

 

शरद पाठक के अनुसार, विवाद बढ़ने पर करीब 10 से 12 लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया और मामले की सूचना समस्तीपुर जीआरपी को दी गई।

 

सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से तैनात हो गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही पुलिस ने मारपीट में शामिल 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

 

जीआरपी ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद पीड़ित रंजीत पाठक के लिखित आवेदन के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही

 

जीआरपी थाना अध्यक्ष बलवीर कुमार ने बताया कि पवन एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे एक परिवार के साथ सीट को लेकर मारपीट की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!