Muzaffarpur

बिहार में 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा निरानी ग्रुप : राणा रणधीर

मुजफ्फरपुर। मोतिहारी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कर्नाटक के पूर्व उद्योग मंत्री,उद्योगपति एवं निरानी शुगर्स के अध्यक्ष मुर्गेश रुद्रप्पा निरानी ने बिहार में करीब पांच हजार करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई है.मधुबन विधायक राणा रणधीर के साथ उन्होंने लोक सेवा भवन में रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर औद्योगिक विकास,निवेश की संभावनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

 

 

विधायक राणा रणधीर ने बताया कि निरानी ग्रुप बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश की योजना पर काम कर रहा है.इसके तहत सीतामढ़ी के रीगा स्थित चीनी मिल का संचालन रही है.किसानों के भुगतान भी किये जा रहे है.इसके अलावा राज्य सरकार जिन बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करना चाहती है,उनके संचालन में भी निरानी ग्रुप ने रुचि दिखाई है.बैठक के दौरान पूर्णिया में सीएनजी आधारित कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है.

 

 

राणा रणधीर ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है.बड़े औद्योगिक घरानों की बढ़ती रुचि राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक संकेत है.विधायक ने कहा कि बिहार में निवेश व उद्योग आने से पलायन,बेरोजगारी थमेगी.स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी.इस पहल के निरानी ग्रुप के चेयरमैन मुर्गेश रूद्रपा निरानी का आभार व्यक्त किया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!