कोशी नदी में नहाने के दौरान आईटीआई के छात्र की डूबने से मौत
मुजफ्फरपुर।पूर्णिया .सबैया गांव में संचालित आईटीआई कॉलेज के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र की बेलगच्छी कोशी नदी में डूबने से रविवार को मौत हो गई। मृत छात्र की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के सतकोदरिया निवासी संजय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह फाइनल ईयर का छात्र था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश अपने तीन अन्य साथियों के साथ छात्रावास से बाहर निकला था। वह कॉलेज से कुछ दूरी पर बहने वाली कोशी नदी की ओर चले गए। नदी किनारे पहुंचने के बाद अखिलेश ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। कोशी नदी का तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। उसके साथ मौजूद अन्य छात्र घबरा गए और शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल खोजबीन शुरू की गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद छात्र का कोई पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद मिल्की गांव के गोताखोर बहादुर महलदार, किशोर महलदार, विजय भगत एवं गणेश महलदार को बुलाया गया। गोताखोरों ने कई घंटों तक नदी में लगातार तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद कॉलेज से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर फलका थाना क्षेत्र के बेलगच्छी के समीप कोशी नदी से अखिलेश का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कॉलेज के छात्र भी अपने साथी की असामयिक मौत से स्तब्ध हैं।
फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
पूर्णिया| सिटी स्थित सौरा नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपौली थाना क्षेत्र के चपहरी बिरौली निवासी मो. अरशद के इकलौते बेटे मो. अकरम के रूप में हुई है। अकरम पूर्णिया में हॉस्टल में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। बताया जाता है कि अकरम अपने दो दोस्तों अमीर और कुर्बान के साथ सौरा नदी में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक व्यक्ति ने पानी में उतरकर अकरम को बाहर निकाला।
कॉलेज के प्राचार्य रंजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि रविवार को अखिलेश अपने तीन अन्य साथियों के साथ छात्रावास से बाहर निकला। गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड से उसने कहा कि वे सामने स्थित किराना दुकान से कुछ आवश्यक सामान खरीदकर तुरंत वापस लौट आएंगे। गार्ड ने इसी आधार पर उन्हें बाहर जाने दिया। लेकिन दुकान जाने के बजाय चारों छात्र कॉलेज से कुछ दूरी पर बहने वाली कोशी नदी की ओर चले गए। जहां नहाने के दौरान एक छात्र डूब गए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
