Muzaffarpur

48 घंटे में चोरी की स्कॉर्पियो बरामद, मधुबनी से मिली गाड़ी

मुजफ्फरपुर।मोतिहारी. पिपराकोठी थाना पुलिस ने चोरी की एक स्कॉर्पियो को महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर अपनी त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है. पुलिस ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन को मधुबनी जिले से बरामद किया है. हालांकि, मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभी जारी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की सुबह जीवधारा क्षेत्र से उजले रंग की स्कॉर्पियो (वाहन संख्या बीआर 05पी ए -6188) चोरी होने की सूचना मिली थी. इस संबंध में पिपराकोठी थाना कांड संख्या 362/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

 

जांच के दौरान तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी गई स्कॉर्पियो को ग्राम इकरसठ, जामा मस्जिद के समीप, थाना खुटौना, जिला मधुबनी से बरामद कर लिया.पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई घटना के महज 48 घंटे के भीतर पूरी कर ली गई.

 

बरामदगी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किया. टीम में पुअनि शाहिल कुमार, पुअनि शशि भूषण कुमार, परि. पु.अनि. ज्योति महतो तथा पिपराकोठी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

बरामदगी:

 

एक स्कॉर्पियो (BR05PA-6188)

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चोरी में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!