Dalsinghsarai

दलसिंहसराय इंटर एकेडमी क्रिकेट लीग टी 20 का पांचवां मैच टीम ग्रीन ने जीता,मैन ऑफ दि मैच अर्णव को मिला 

दलसिंहसराय इंटर एकेडमी क्रिकेट लीग टी 20 का पांचवां मैच दलसिंहसराय क्रिकेट एकेडमी ब्लू एवं दलसिंहसराय क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के बीच छात्रधारी इंटर विद्यालय के प्रागंण में खेला गया। टॉस दलसिंहसराय क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के कप्तान ने जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम ब्लू ने 8 विकेट गवां कर 20 ओवर में 129 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम ब्लू की तरफ से बल्लेबाजी में मोहित ने 22 अर्णव आर्या ने 26 विनीत ने 10 रन का योगदान दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गेंदबाजी में ग्रीन टीम को तरफ से आयुष, सूर्यांश एवं शौर्या मेहता ने 2,2 विकेट लिया।जवाब में टीम ग्रीन ने 130 रन का पीछा करते हुए 19,4 ओवर में 3 विकेट के नुक्सान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम ग्रीन ने ये मैच 7 विकेट से जीता। टीम ग्रीन की तरफ से अर्णव ने 54 नॉट आउट आक्रामक बल्लेबाज अयमान आबिद ने 36 और अमन गुप्ता ने 13 नाबाद रन बनाया। टीम ब्लू की तरफ से गेंदबाजी में लक्ष्य, अनिरुद्ध,, लक्की ने 1,1 विकेट लिया।

 

आज के मैन ऑफ दि मैच टीम ग्रीन के अर्णव को बेस्ट बैट्समैन टीम ग्रीन के आक्रामक बल्लेबाज अयमान आबिद और बेस्ट बॉलर शौर्य मेहता को संयुक्त रूप से नितेश मेहता , औरंगजेब , लालू कुमार सुमन के द्वारा दिया गया। इस तरह टीम ग्रीन एवं टीम येलो ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। आज के मैच में अंपायर उमेश राय थे। पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद नवाब अशफ़ाक़ अंसारी राजू कुमार विकास पंकज शशि कुमार एवं बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे। कल का अंतिम लीग मैच टीम येलो एवं टीम रेड के बीच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!