दलसिंहसराय के रामनगर पोखरा में बच्चा डूबा, SDRF की टीम तलाश में जुटी
दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर रामनगर पोखरा में 12 वर्षीय एक बच्चा पोखरे में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।डूबने वाले बच्चे की पहचान पचपैका निवासी विनोद महतो के पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि 3 बच्चे पोखरे के पास गया था, तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।दो को निकाल लिया गया. वही शुभम डूब गया.प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और लोगों से पोखरे के आसपास भीड़ नहीं लगाने की अपील की गई है।फिलहाल SDRF की टीम द्वारा तलाश अभियान जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं SDRF की टीम भी लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। काफी देर तक खोजबीन चलने के बावजूद अब तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और लोगों से पोखरे के आसपास भीड़ नहीं लगाने की अपील की गई है।खबर लिखें जाने तक SDRF की टीम द्वारा तलाश अभियान जारी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
