Samastipur

ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन हादसा:गंगा नदी पर बन रहे पुल का सेंटरिंग गिरा; चार मजदूर घायल

समस्तीपुर में ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ है। गंगा नदी पर बन रहे पुल का सेंटरिंग शनिवार सुबह अचानक गिर पड़ा। चोट लगने से चार मजदूर घायल हो गए। इलाज के लिए पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के मटियोर गांव के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अचानक गिरा एंगल

 

जानकारी के मुताबिक पुल के पाया नंबर-38 पर सुबह मजदूर वीम ढालने के लिए लोहे का एंगल बना रहे थे। इसी दौरान लोहे का एंगल अचानक मुड़कर करीब 25 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान काम कर रहे चार मजदूर नीचे गिर पड़े। चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर में चोट लगी है। दूसरे मजदूर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

 

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि सेंटरिंग बांधने के दौरान लोहे का एंगल बनाया जा रहा था। वही एंगल गिर गया था। जिस पर मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!