cng स्टेशन पर इंडियन ऑयल और फायर बिग्रेड विभाग के अधिकारियों ने आग से बचाओ के उपाय बताया
दलसिंहसराय स्थित विजयवन्त एन्ड संस् cng स्टेशन पर इंडियन ऑयल और फायर बिग्रेड विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा cng द्वारा होने वाली अग्नि कांड की सुरक्षा के लिए पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें अग्नि से बचने और और किसी कारणवश आग लग गया तो उसके निदान के बारे में बताया गया, और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पूर्वाभ्यास कराया गया।
जिसका संचालन अग्निशमन पदाधिकारी धनेश यादव ,रूपेश कुमार रामानन्द राय, राजेश राम,अखिलेश, मुकेश, नेहा कुमारी, सुनीता कुमारी के द्वारा किया गया। इंडियन ऑयल के तरफ से अमीर सुहैल और अनुराग कुमार जी का प्रवंधन और देखरेख रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन ऑयल के तरफ से अग्निशमन के लिए जागरूकता के लिए किया गया। इसका आयोजन इंडियन ऑयल (CNG) और विजयवन्त एन्ड संस् के प्रबन्धक पंकज कुमार चौधरी का सहयोग से सम्पन्न हुआ।