दलसिंहसराय:NH 28 पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ सघन अतिक्रमण अभियान,5.81 लाख का जुर्माना
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम और दुर्घटनाओं से मुक्त करने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने अब कमर कस ली है.सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में वरिय पदाधिकारी के आदेश पर शनिवार की अहले सुबह से अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार एंव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल व नगर परिषद के कर्मियों द्वारा एन एच 28 पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया.यह संयुक्त कार्रवाई में परिवहन विभाग के कई आला अधिकारी भी मौजूद थे.अभियान के दौरान एनएच 28 किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रैक,बस,ऑटो,टोटो वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत चालान की कार्रवाई की गई.जिससे ट्रक,बस चालकों में हरकम्प मच गया.बस, ट्रक की कागजात,हॉर्न,परमिट सहित कई चीजों की जाँच की गई.वही कई वाहनो को जप्त भी किया गया. सरदारगंज चौक के पास सड़क किनारे लगने वाली मछली मंडी, कई अवैध फुटकर गुमतियों पर नगर परिषद के इओ अभिसार कुमार के नेतृत्व में जेसीबी चलाकर हटाया गया.कई बार कहने के बाद भी सड़क से नहीं हटाने के कारण कई गुमटी को तोड़ कर उसे नप ने जप्त कर लिया.जिससे अतिक्रमण कारियों में हरकम्प मच गया.
एसडीओ किशन कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुरक्षित, सुचारु एवं बाधारहित बनाना है.इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सकेगा.इस दौरान ओवरलोडेड ट्रक, बस, तीनपहिया और मोटरसाइकिल सहित कुल 67 वाहनों का चालान काटा गया और 5.81 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया.यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
डीएसपी विवेक शर्मा ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे एनएच पर किसी भी प्रकार का अवैध पार्किंग या अतिक्रमण न करें. साथ ही सभी से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है.इस दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रशांत रमानिया,अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार,बीडीओ राजीब कुमार,प्रभारी सीओ नेहा कुमारी,डिसीएलआर प्रशांत कुमार,थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम,विद्यापतिनगर और उजियारपुर थाना अध्यक्ष, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और एन एच ए आई के अधिकारियों सहित कई नप के अधिकारी भी मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
