Begusarai

शादी से 10 दिन पहले दूल्हे की मौत:चचेरी भतीजी की शादी का सामान लाने जा रहा था बाजार

बेगूसराय में बीते रात सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मंझौल-हसनपुर सड़क पर गढ़पुरा थाना क्षेत्र में गढ़पुरा कॉलेज की पास की है। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित कनौसी गांव के रहने वाले असर्फी की दास के बेटे अजय कुमार (21) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अजय कुमार की शादी तय हो चुकी थी। कार्ड छपने के लिए दे दिया गया था और इसी 12 जून को उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन इससे पहले ही हादसे में उसकी मौत हो गई।

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते रात अजय के चचेरी भतीजी की शादी थी। उसमें कुछ सामान लाने के लिए रात में वह गढ़पुरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान कॉलेज से आगे बढ़ते ही आरा मशीन के पास किसी ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गढ़पुरा पीएचसी पहुंचाया।

 

ट्रक की चपेट में आने से गई जान

 

लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण बेगूसराय रेफर कर दिया गया था। जहां की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिसमें से अजय की मौत हो गई, जबकि रुदल दास का बेटा नीतीश कुमार (19) और बमबम दास का दामाद सत्तन कुमार (28) घायल हो गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे गिट्टी रखी हुई थी। तेज रफ्तार ट्रक से बचाना चाहा, लेकिन गिट्टी रखे होने के कारण वह बच नहीं सका और ट्रक की चपेट में आ गया।मृतक के चचेरे भाई अर्जुन कुमार ने बताया कि अजय कभी गांव में, तो कभी परदेस में रहकर मजदूरी करता था। 12 जून को उसकी शादी होने वाली थी। इससे पहले बीते रात चचेरी भतीजी की शादी थी। अचानक कुछ सामान की आवश्यकता होने वह बाइक से गढ़पुरा बाजार गया था।

 

थोड़ी देर के बाद पुलिस से सूचना मिली की हादसा हो गया है। हम लोग गढ़पुरा पीएचसी पहुंचे, स्थिति गंभीर रहने के कारण रेफर कर दिया गया। बेगूसराय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!