Darbhanga

महिला की मौत:प्रेमी पर जहर पिलाने का आरोप, एक साल से चल रहा था अफेयर

दरभंगा में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। प्रेमी और उसके परिजन पर जबरन जहर पिलाकर हत्या का आरोप है। मृतका की पहचान अंजुम परवीन (28) के तौर पर हुई है। घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के गोबरसिट्ठा गांव की है।अंजुम की शादी करीब 10 साल पहले मो. अनवर से हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। एक साल पहले अपने पति का घर छोड़कर मायके आ गई थी, तब से यही रह रही थी। इस दौरान उसकी पहचान गांव के ही मो. चांद से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका के पिता मो. इसराइल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मो. चांद अपने घर बुलाकर ले गया, जहां उसके साथ पहले मारपीट की गई। बाद में जहर पिला दिया। एक माह पहले भी उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर अपनी बेटी और आरोपी के साथ संबंध की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

भाई मो. कुल ने आरोप लगाया कि चांद ने मेरी बहन को जबरन जहर पिलाया है। तबीयत बिगड़ने पर पहले हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर डीएमसीएच लेकर गए, लेकिन जान नहीं बची। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। एक साल से दोनों की बातचीत होती थी। कई बार लड़के को समझाया भी था कि वो अंजुम से दूर रहे, लेकिन वो नहीं माना। मौत के बाद से आरोपी पक्ष के लोग फरार है।

 

‘चांद की मां से मिलने गई थी आरजू’

 

मृतका का भाई मो. आरजू ने बताया कि चांद एक साल से मेरी बहन से बात कर रहा था, उसे कई बार समझाया भी था। मैंने चांद को बोला कि तुम ये सब छोड़ दो। वो शादीशुदा है, उसके 2 बच्चे भी हैं। फिर भी वो नहीं माना। अंजुम ने मुझे बताया था कि चांद बार-बार उसे फोन करता है, शादी के लिए प्रेशर बनाता है। तीन दिन पहले अंजुम उसकी मां से मिलने गई थी।मृतका के पति मो. अनवर को दिखाई नहीं देता है। उन्होंने बताया कि पत्नी मेरे साथ नहीं रहती थी। करीब एक साल से मायके में रह रही थी। 2012 में मेरे ऑखों की रोशनी चली गई थी।

 

‘आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई’

 

वहीं, इस संबंध में हायाघाट थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भारती ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। अभी तक परिवार की ओर से आवेदव नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

 

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन का इंतजार कर रही है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित पक्ष ने आरोपी मोहम्मद चांद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!