Vaishali

सोनपुर मंडल में सात दिवसीय भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का समापन,श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ महोत्सव

वैशाली।पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 14 से 20 अक्टूबर, 2026 तक सात दिवसीय भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन, आदर्शों, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा एवं मर्यादा पर आधारित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महोत्सव के अंतिम दिन आज दिनांक 20 अक्टूबर, 2026 को रेलवे स्टेडियम, सोनपुर में रामायण के उत्तरकांड से संबंधित प्रसंगों के अंतर्गत रावण दहन एवं भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

 

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे महोत्सव के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म, न्याय एवं सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

 

सोनपुर मंडल द्वारा प्रथम बार इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *