DSP विवेक कुमार शर्मा का वरिय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर किया सम्मानित
दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा का वरिय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति,बिहार के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया.संगठन के प्रमुख संरक्षक राम भरोस शर्मा एवं हेमन्त कुमार शर्मा द्वार विवेक कुमार शर्मा को पाग साल एंव बुके भेंट कर सम्मानित किया गया.
समिति के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी.इस अवसर पर राम बालक राम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.सभी ने श्री शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी.सदस्यों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ समाज का सहयोग हमेशा बना रहना चाहिए ताकि अपराध मुक्त समाज का निर्माण हो सके.