Samastipur

समस्तीपुर:ट्रेन से कटकर युवक की मौत:पत्नी से झगड़ा करके घर से बैग लेकर निकला था..

समस्तीपुर में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पत्नी से झगड़ा करने के बाद कमाने के लिए लुधियाना जा रहा था। मृतक की पहचान अंगारघाट के बिरनामा तुला पंचायत के वार्ड-14 निवासी संजय कुमार पासवान(24) के तौर पर हुई है। घटना पटोरी रेलवे स्टेशन की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के चाचा राजकुमार पासवान ने बताया कि संजय लुधियाना में सिलाई का काम करता था। गुरुवार सुबह घर से जन सेवा एक्सप्रेस पकड़ने के लिए निकला था। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। मौके पर पहुंचा तो देखा कि बॉडी हिस्सों में बंटी हुई थी।संजय दो बच्चों के पिता थे। दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि कमाने को लेकर ही सुबह पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह बैग लेकर घर से निकल गया । ग्रामीण आत्महत्या से भी इनकार नहीं कर रहे हैं।

 

छानबीन में जुटी पुलिस

 

वहीं, पटोरी थानाध्यक्ष ने बताया कि आउटर सिग्नल के बाहर युवक की लाश मिली थी। पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना हादसा है या आत्महत्या, दोनों एंगल से पुलिस की टीम जांच कर रही है। युवक के पास से एक बैग मिला है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!