Samastipur

समस्तीपुर:बीपीएससी में चयनित अभिषेक कुमार का विद्यालय में सम्मान

समस्तीपुर।शिवाजीनगर.उच्च माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित अभिषेक कुमार के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अभिषेक कुमार के साथ उनकी माता इंदु कुमारी एवं दादा फुलेन्दर सिंह को मिथिला की पारंपरिक पाग, चादर, पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतनदीप ने कहा कि अभिषेक कुमार की सफलता पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विद्यालय परिवार को अपने पूर्व छात्र की उपलब्धि पर गर्व है। भविष्य में भी ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हरसंभव प्रोत्साहन दिया जाएगा। सम्मान ग्रहण करने के बाद अभिषेक कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में गुरुजनों के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग, निरंतर परिश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय परिसर में मौजूद विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। शिक्षक गणेश कुमार, रामकुमार सिंह, राजन कुमार, पंकज कुमार, दिव्या रानी, विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!