Samastipur

बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर साठाजगत स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा युवक, मौत

समस्तीपुर।मंसूरचक.बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर साठाजगत रेलवे स्टेशन के आसपास 24 घंटे के भीतर दूसरी अज्ञात मौत सामने आई है। गुरुवार सुबह स्टेशन के दक्षिणी छोर पर गुमटी संख्या-27 के समीप रेलवे ट्रैक के बीच करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह ट्रैक के बीच शव पड़ा देखा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। आसपास के लोगों का अनुमान है कि सुबह करीब 5:45 बजे इस रेलखंड से गुजरने वाली गुवाहाटी-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस से वह गिरा होगा। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस या रेलवे की ओर से नहीं की गई है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय जीआरपी के एसआई सोती कुमार मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि घटनास्थल स्थानीय थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद मंसूरचक थाना की पुलिस एसआई देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

 

चिंताजनक बात यह है कि बुधवार को भी साठाजगत स्टेशन के उत्तरी छोर स्थित गुमटी संख्या-28 के पास एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसकी भी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। लगातार दो दिनों में एक ही स्टेशन के आसपास दो अज्ञात लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!