बेंगलुरु में सहदेई के युवक की सड़क हादसे में हुई मौत,पसरा मातम
वैशाली।कर्नाटक के बेंगलुरु में ट्रक से ठोकर लगने से सहदेई थाना क्षेत्र के सहदेई बुजुर्ग पंचायत के बिहजादी गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई।बताया गया कि बैंगलुरु में ट्रक की ठोकर से सहदेई बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या 13 बिहजादी गांव निवासी रघुनाथ ठाकुर के 28 बर्षीय पुत्र पुत्र राकेश ठाकुर की मृत्यु हो गई।बताया गया कि मृतक बेंगलूर में मजदूरी करता था।27 जून को होटल में खाना खाने जाने के दौरान जब सड़क पार कर रहा था उसी समय ट्रक से ठोकर लग गया।
जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया था।उसे गम्भीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां सोमबार की दोपहर में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना घर पहुंचते ही घर मे कोहराम मच गया।स्वजनों के रोने और चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो रहा था।घटना की सूचना मिलते ही माता राजकुमारी देवी,पत्नी पूजा कुमारी,भाई राजेश ठाकुर,मुकेश ठाकुर,बहन रीता,रीमा का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। राकेश ठाकुर के निधन पर लोजपा रा के प्रखण्ड अध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष रोविन राय,जदयू नेता राजकिशोर सिंह,पंचायत की मुखिया मनीषा कुमारी, प्रदीप राय आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।