Begusarai

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया सुसाइड:बेगूसराय में मौत के बाद बच्चों को छोड़ भागी पत्नी

बेगूसराय.बेगूसराय में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद पति ने सुसाइड कर लिया है। बखरी थाना क्षेत्र के सुगा चकचनरपत में एक युवक ने पत्नी से हुए आपसी झगड़े से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मंगरु महतो के बेटे श्रीराम राय (32) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सिमरिया गई थी भाभी, पीछे से हो गया सब खत्म

 

मृतक श्रीराम राय की भाभी गीता देवी ने बताया कि श्रीराम राय और उनकी पत्नी के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों और खाने-पीने की आदतों को लेकर विवाद होता रहता था। हम लोग गंगा स्नान करने सिमरिया गए हुए थे। घर पर पति-पत्नी के बीच फिर से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।विवाद इतना बढ़ गया कि श्रीराम ने घर में रखा जहर खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसके छोटे बच्चे ने भागकर अपनी दादी को इस बात की जानकारी दी।घटना के बाद श्रीराम की पत्नी विभा अपने तीन मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर घर से भाग गई। परिजन श्रीराम को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई।

 

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

 

परिजनों के अनुसार मृतक श्रीराम राय के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी के घर से भाग जाने और पिता की मौत के बाद इन मासूमों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। गांव के लोग इस घटना से बेहद स्तब्ध हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि श्रीराम एक सीधा-साधा व्यक्ति था।

 

लेकिन घरेलू कलह ने उसे इतना मजबूर कर दिया कि उसने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पूरे परिसर को सुरक्षित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम ने जरूरी नमूने एकत्र किए हैं।

 

आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस

 

एसपी मनीष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन और पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। मामले में विधि-सम्मत आवश्यक आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!