Samastipur

समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों में होंगी बारिश,वज्रपात की संभावना

मौसम अपडेट:समस्तीपुर.उत्तर बिहार में गरज-चमक, वज्रपात तथा तेज हवा चलने की संभावना है। विशेष रूप से 1-3 जुलाई के दौरान अधिकांश क्षेत्र में मध्यम वर्षा हो सकती है। एक दो स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है। वर्षा की इस गतिविधि के चलते तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 31-33° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि बेगूसराय जिले में अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक होकर 35-37° सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

न्यूनतम तापमान 22-26° सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 80-85 प्रतिशत तथा दोपहर की सापेक्ष आर्दता 35-40 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में हवा मुख्यत पूर्वी दिशा से 12-18 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है।

 

 

किसानों के लिए सुझाव : पिछले कुछ दिनों में काफी अच्छी वर्षा वर्षा हुई है। वर्तमान वर्षा को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि में नीचली जमीन ने वर्षा जल का उपयोग कर खरीफ धान की रोपनी प्रारम्भ कर सकते हैं। मध्यम अवधि वाली धान की किस्मों की नर्सरी में बीज गिराने का कार्य जारी रखें। बुआई से पूर्व बीजों को कार्बन्डाजिम 20 ग्राम/कि.ग्राम बीज की दर से उपचारित करे 10-12 दिन की आयु वाली बीजस्थली में समय पर निराई-गुढाई करें तथा खरपतवार नियंत्रण सुनिश्चित करें। जिन किसानों के पास सिचाई की सुविधा तथा लंबी अवधि वाली धान को तैयार नर्सरी उपलब्ध है. वे रोपाई कर सकते है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!