Samastipur

ट्रक पर यूरिया की बोरियों के नीचे तहखाने में छिपा कर ले जाई जा रही शराब जब्त

समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूरिया की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब से लदा एक विशालकाय 18 चक्का ट्रक मुस्तफापुर चौक से चकहबीव जाने वाले मुख्य मार्ग पर झाजी टोला के समीप लावारिस अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस को देख ट्रक का चालक मौके का फायदा उठाकर अंधेरे में फरार होने में कामयाब रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे पुलिस को मुस्तफापुर में एक शादी समारोह के दौरान मारपीट होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम पुलिस पदाधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मार्ग पर आगे चल रहे एक तिरपाल से ढके 18 चक्का ट्रक के चालक को पुलिस वाहन द्वारा बार-बार साइड देने का इशारा किया गया, लेकिन वह रास्ता नहीं दे रहा था। पुलिस को लगातार पीछे आता देख और पकड़े जाने के डर से चालक कुछ दूरी पर जाकर ट्रक को सड़क किनारे ही छोड़ गया और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।

 

मुख्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस : डायल-112 की टीम ने तुरंत इसकी सूचना विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चूंकि भारी ट्रक सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में फंसा हुआ था, इसलिए उसे वहां से निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी। करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित निकालकर विभूतिपुर थाना लाया जा सका। देर शाम तक पुलिस जब्त शराब के कार्टनों की गिनती और उसकी कुल मात्रा का आकलन करने में जुटी रही। पुलिस अब फरार चालक की तलाश करने और इस बड़ी शराब तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े अन्य मुख्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।

 

खाद की बोरियों के नीचे थे कार्टन, 12 घंटे चली मशक्कत : चालक के इस तरह अचानक भागने पर पुलिस का संदेह गहरा गया। जब डायल-112 की टीम ने ट्रक की गहन तलाशी ली, तो ऊपर से तिरपाल हटाने पर यूरिया की खाद वाली बोरियां लदी दिखाई दीं। हालांकि, जब पुलिस ने उन बोरियों को हटाया, तो उनके नीचे ट्रक के भीतर एक बेहद शातिराना तरीके से बनाया गया गुप्त तहखाना मिला।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!