Patna

ऑर्केस्ट्रा पर छापा, 10 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू:देह व्यापार और मानव तस्करी के आरोप में 2 गिरफ्तार

पटना.सीवान में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के अनैतिक देह व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है।इसी कड़ी में सोमवार को आंदर और जीबी नगर थाना क्षेत्रों में संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी करते हुए करीब 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। इस कार्रवाई में ऑर्केस्ट्रा संचालन से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्रवाई के दौरान 10 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया

 

यह संयुक्त अभियान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर आंदर थाना, जीबी नगर थाना, महिला थाना,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तथा दिल्ली के रेस्क्यू फाउंडेशन की टीम ने चलाया।छापेमारी का नेतृत्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंस्पेक्टर देवानंद कुमार, रेस्क्यू फाउंडेशन के सदस्य संजय प्रसाद और सुजय दियासन ने किया।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों में संचालित ऑर्केस्ट्रा ग्रुपों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 10 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिनकी प्रारंभिक जांच में सभी नाबालिग पाई गईं। पुलिस ने सभी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में बयान दर्ज होने तक उन्हें बालिका गृह में सुरक्षित रखा गया है।

 

100 से अधिक लड़कियों का रेस्क्यू किया जा चुका

 

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन को कार्रवाई में महत्वपूर्ण मदद मिली। उन्होंने कहा कि जिले में अलग-अलग टीमें बनाकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसपी के अनुसार, इससे पहले भी जिले के विभिन्न ऑर्केस्ट्रा समूहों से 100 से अधिक लड़कियों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑर्केस्ट्रा की आड़ में यदि कहीं भी नाबालिग लड़कियों का शोषण, मानव तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होती मिलीं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू की गई लड़कियों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर मानव तस्करी, बाल संरक्षण कानून तथा अन्य संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी।लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा समूहों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!