Patna

मानसून अपडेट:बिहार- 25 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:अब तक 50% कम हुई बरसात

पटना.बिहार में इस साल मानसून ने समय से पहले 11 जून को ही दस्तक दे दी थी, लेकिन एंट्री के तुरंत बाद कमजोर पड़ गया। 28 जून तक बिहार में सामान्य होने वाली 140.4 मिमी बारिश के मुकाबले 69.8 मिमी ही हो सकी है। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक, 38 में से 6 जिलों में ही सामान्य या उससे अधिक बरसात हुई है। 18 जिलों में 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 जून से बारिश की गतिविधियां तेज होगी और 1 जुलाई से झमाझम बारिश होने की संभावना है।इस बीच मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 50Km/ph की रफ्तार से हवा चलेगी साथ ही तेज बारिश के भी आसार हैं।

 

बीते 24 घंटे में किस जिले में कितना तापमान रहा

 

बीते दिन यानी रविवार को खगड़िया, जमुई और नालंदा में बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। पटना में सुबह-सुबह बादल छाए रहे। हल्की बारिश भी हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई। बगहा में तेज हवा चलने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

 

पटना में 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद: पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए 8वीं क्लास तक के स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा। जहानाबाद में 8वीं तक के क्लास सुबह 11.30 बजे तक चलेंगे।किशनगंज में बाढ़ जैसे हालात: नेपाल में हो रही लगातार बारिश के चलते किशनगंज जिले की कई नदियां उफान पर हैं। जिले के दिघलबैंक प्रखंड की करूआमनी पंचायत में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इससे 8 परिवारों के करीब 80 लोग प्रभावित हुए हैं।

 

नेपाल में बारिश के बाद किशनगंज में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कटाव भी शुरू है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

 

राजधानी में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। पटना के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

 

29 से 30 जून के दौरान सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

30 जून और 1 जुलाई को पटना, नालंदा, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद समेत कई जिलों में भी भारी वर्षा हो सकती है।

कब पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ के बिहार की ओर बढ़ने से अगले 2 से 4 दिनों में पूरे बिहार में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।इसके बाद राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी और व्यापक बारिश होने के संकेत हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!