समस्तीपुर:बच्चा नहीं होने पर महिला ने की आत्महत्या:15 साल से संतान के लिए तरस रही थी
समस्तीपुर में वाया नदी से एक महिला की लाश मिली है। परिजन के अनुसार मृतका प्रमोद राम की पत्नी फूलकुमारी (30) को 15 साल से बच्चा नहीं हो रहा था। इस कारण वो काफी तनाव में रहती थी। संतान प्राप्ति के लिए कई जगह इलाज भी कराया था, पर फायदा नहीं हुआ।
पिछले 2 साल से वो काफी ज्यादा परेशान रहने लगी थी। रविवार की सुबह फूलकुमारी सुबह 5 बजे घर से निकली। काफी देर तक वो नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर बाद परिजन को सूचना मिली कि उसकी लाश नदी में उपला रही है। मामला मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव का है।
परिजन नदी के पास पहुंचते उससे पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। सूचना मिलते ही मृतका के पति प्रमोद राम और अन्य परिजन मोहिउद्दीन नगर थाना पहुंचे। वहां फोटो देखकर उन्होंने शव की पहचान फूलकुमारी देवी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया था। पहचान के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।
फूलकुमारी देवी के परिजनों ने पुष्टि की कि उनकी शादी प्रमोद राम से लगभग 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से उन्हें कोई संतान नहीं हुई, जिससे वह लगातार परेशान रहती थीं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
