Begusarai

केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की न्यूड लाश मिली:बेगूसराय में एक महीने से बैंक नहीं गए

बेगूसराय में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की किराए के कमरे में लाश मिली है। लाश सड़ी-गली और न्यूड थी। मृतक की पहचान 34 साल के बृजमोहन गुड्डू के रूप में हुई है, जो पटना सिटी के रहने वाले थे।लाश मिलने की सूचना लोगों को तब हुई, जब रविवार को बंद कमरे से अचानक काफी तेज दुर्गंध आने लगी। जिसके बाद लोगों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मकान मालिक के बेटे मौके पर पहुंचे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बंद कमरे का दरवाजा खोलने पर देखा कि बेड पर गुड्डू की न्यूड हालत में लाश पड़ी थी। शव पूरी तरह गल चुके थे। कमरे का सामान भी अस्त व्यस्त है। जानकारी मिलने पर रतनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

बताया जा रहा है बैंक मैनेजर गुड्डू दिव्यांग थे। उनका एक पैर घुटने के नीचे से कटा था। वह करीब 2 साल से यहां किराए के मकान में रह रहे थे और करीब एक महीने से बैंक नहीं गए थे। मामला बेगूसराय के रनतपुर थाना क्षेत्र का है।मृतक की पत्नी जूही सिंह ने कहा, मैंने कई बार उनसे फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन पर भी संपर्क नहीं हो रहा था। आज सुबह बैंक वालों का फोन आया तो उन्होंने कहा कि पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद हमलोग पटना से यहां पहुंचे हैं।”

 

 

2017 में हुई थी शादी, एक बेटा भी

 

पत्नी जूही ने बताया, “मेरी शादी 2017 में हुई थी। मेरा ससुराल पटना के दीदारगंज में है। हमारा साढ़े 6 साल का बेटा है- अद्विक सिंह।”

 

जूही कहतीं हैं, “जब वे घर नहीं आए तो हमने सोचा कि एक-दो दिन में वे नहीं आएंगे तो हमलोग खुद बेगूसराय जाएंगे या बैंक जाकर पूछताछ करेंगे, लेकिन उससे पहले उनके बैंक से घटना की जानकारी मिली। हमलोगों के पास मकान मालिक और बैंक वालों का नंबर नहीं था। पति का BP हाई रहता था, शुगर भी लो रहता था.

 

मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह ने कहा, “गुड्‌डू मेरा छोटा बेटा था। बड़ा बेटा CRPF में है। गुड्‌डू से बहुत कम ही मेरी बात होती थी। फोन पर ज्यादातर बहू ही बात करती थी। बहू से मुझे बेटे का हालचाल मिल जाता था। हमें किसी बैंक वाले ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद हम लोग यहां पहुंचे तो पता चला कि बॉडी सदर अस्पताल ले जाई गई है।”

 

 

मकान में कोरियर कंपनी का ऑफिस भी है

 

बृजमोहन गुड्डू सिंघौल थाना क्षेत्र महारतपुर स्थित केनरा बैंक में सहायक मैनेजर के रूप में पोस्टेड थे। निराला नगर दुर्गा स्थान के पीछे कारु सिंह के मकान में रहते थे। जिस घर में शव मिला है, उसके अगले हिस्से में एक कोरियर कंपनी का कार्यालय है।आज जब कंपनी के स्टाफ पहुंचे तो पिछले हिस्से से दुर्गंध महसूस हुई। पहले लगा कि कहीं चूहा या कोई जानवर मरा होगा, लेकिन खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला।

 

 

परिवार में विवाद की आशंका

 

पुलिस की ओर से घटना की सूचना दिए जाने के 3 घंटे बाद चाचा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।मकान के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि कभी किसी ने बृजमोहन गुड्डू के परिजनों को यहां आते हुए भी नहीं देखा। अब जब मौत के बाद परिजन नहीं आए तो आशंका जताई जा रही है जा कि परिवार में विवाद चल रहा होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!