Patna

बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित, 23 दिनों तक बंद रहेंगे सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल

बिहार में एक बार फिर स्‍कूल बंद होने जा रहे हैं। घबराइए नहीं, इसका कारण कोरोनावायरस का संक्रमण  नहीं है। दरअसल, स्‍कूलों में 23 मई से 14 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। चूंकि 22 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी, इसलिए बच्‍चों को 21 मई तक ही स्कूल जाना है।बिहार में सरकार ने स्‍कूलों के लिए गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश सभी सरकारी व निजी स्‍कूलों पर लागू रहेगा। 23 मई से 14 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। इससे बच्‍चों को इन दिनों जारी भीषण गर्मी में स्‍कूल जानेइसके पहले बिहार में गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय लगातार घटाया जाता रहा। बिहार के कई जिलों में अभी 10.45 बजे तक ही स्कूल खुले हुए हैं। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पहले ही कहा था कि जरूरत पड़ी समय से पहले भी स्कूलों में गर्मी छुट्टी हो सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के अलावा कई अन्‍य राज्‍यों ने भी गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी है। आइए डालते हैं नजर…

ओडिशा : छह जून से 16 जून तक।

महाराष्ट्र : क्लास नौ तक और 11वीं के लिए गर्मी की छुट्टियां दो मई से 12 जून तक। (विदर्भ में गर्मी की छुट्टियां 27 जून तक, शेष महाराष्ट्र में 12 जून तक।)

कर्नाटक : 10 अप्रैल से 15 मई तक।

आंध्र प्रदेश : छह मई से 4 जुलाई तक।

पश्चिम बंगाल : दो मई से।भोपाल : अधिकतर स्कूलों ने 29 अप्रैल से खुद छुट्टियां कर दीं हैं।

पुडुचेरी : क्लास नौ तक की कक्षाएं 30 अप्रैल से बंद।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!