Samastipur

समस्तीपुर का मौसम:उमस भरी गर्मी के बीच 27 से 29 जून तक बारिश का अलर्ट जारी 

समस्तीपुर: उत्तर बिहार के जिलों में रह रहे लोगों को आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी और बदलते मौसम का सामना करना पड़ सकता है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 26 जून से 30 जून 2026 तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार, इस पांच दिवसीय अवधि में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अवधि में वैसे तो आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 27 से 29 जून के दौरान मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इन तीन दिनों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ-साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और किसानों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की चेतावनी दी है. हालांकि इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, लेकिन सिवान,गोपालगंज,बेगूसराय, पूर्वी चम्पारण तथापश्चिमी चम्पारण में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर के समय भीषण तपन का अहसास होगा.

 

 

 

वहीं, इस पूरी अवधि में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे रातें भी थोड़ी गर्म और बेचैन करने वाली हो सकती हैं.आने वाले दिनों में पुरवा हवा का प्रभाव बना रहेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक, हवा मुख्य रूप से पूर्वी दिशा से 14 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत रहेगी, जिससे सुबह काफी उमस महसूस होगी.दोपहर के समय सापेक्षिक आर्द्रता 30 से 35 प्रतिशत रहेगी, जिससे दोपहर में शुष्कता बढ़ेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!