Patna

पटना-अहमदाबाद समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

पटना।यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है. पटना-अहमदाबाद समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं अब पहले से अधिक दिनों तक जारी रहेंगी. इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उधना-मधुबनी स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल अब 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 2 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को परिचालित की जाएगी.

 

उधना-हसनपुर रोड स्पेशल भी चलेगी अधिक दिनों तक

गाड़ी संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल अब 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित होगी.

 

डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल का भी विस्तार

गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल अब 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी. वहीं गाड़ी संख्या 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी.

वलसाड-दानापुर स्पेशल की सेवा जारी

गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल अब 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी.

 

पटना-अहमदाबाद स्पेशल को मिला अतिरिक्त फेरा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल को अहमदाबाद से 1 जुलाई को तथा गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल को पटना से 3 जुलाई को अतिरिक्त रूप से चलाने का निर्णय लिया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!