Begusarai

बेगूसराय में प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान गरीब रथ की चपेट में आईं मां-बेटी,दोनों की मौत

बेगूसराय : जिले के लखमिनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई. प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रही दोनों महिलाएं अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पैगंबरपुर की रहने वाली थीं दोनों मृतक
मृतकों की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत पैगंबरपुर ठाकुरबाड़ी टोला वार्ड संख्या-11 निवासी रामप्रीत शाह की 55 वर्षीय पत्नी फूदो देवी और उनकी 21 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में हुई है. अर्चना की शादी बलिया थाना क्षेत्र के प्रताड़पुर गांव में हुई थी.

ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार फूदो देवी अपनी बेटी से मिलने प्रताड़पुर स्थित उसके ससुराल गई थीं. गुरुवार को मां-बेटी वापस घर लौट रही थीं. इसी दौरान वे लखमिनिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं और प्लेटफॉर्म संख्या-1 से प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करने लगीं. उसी समय बरौनी की ओर से खगड़िया जा रही अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

जीआरपी और आरपीएफ ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रही थीं. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गईं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

गांव में पसरा मातम
हादसे की खबर मिलते ही पैगंबरपुर गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताया है. रेलवे प्रशासन द्वारा बार-बार ट्रैक पार नहीं करने की चेतावनी के बावजूद इस तरह की घटनाएं सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को फिर से रेखांकित करती हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!