Samastipur

समस्तीपुर के चकोटी मठ पहुंचे मुख्यमंत्री, 24 अवतारों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लिया हिस्सा 

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड क्षेत्र के कानू विशनपुर स्थित ऐतिहासिक चकोटी मठ में बुधवार को एक भव्य धार्मिक व आध्यात्मिक समागम का आयोजन हुआ. इस पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सनातन धर्म से जुड़े भगवान के 24 अवतारों की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पूजा समारोह में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की. इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में राज्य के कई कद्दावर राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी भी गवाह बने.कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान के अवतारों की पूजा-पाठ की. इसके बाद, चकोटी मठ के महंत राम सेवक दास ‘मौनी बाबा’ ने मुख्यमंत्री को नवनिर्मित मंदिर में स्थापित सभी अलौकिक प्रतिमाओं का दर्शन कराया और उनके आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया. इस पावन स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थापित विशेष शिलापट का अनावरण भी किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस बड़े धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने भी मंदिर में माथा टेका और राज्य की सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की.

 

 

 

चकोटी मठ में आयोजित इस भव्य समारोह में समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता और स्थानीय विधायक विधायक डॉ. मांजरिक मृणाल, कल्याणपुर विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, पूर्व विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधायक राम बालक सिंह,भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंघल, भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी और जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय आदि मौजूद रहे. इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे खानपुर प्रखंड और आस-पास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भगवान के 24 अवतारों की एक साथ स्थापना से चकोटी मठ आने वाले समय में समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे मिथिलांचल के लिए एक बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनकर उभरेगा. सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन द्वारा चकोटी मठ और आस-पास के इलाकों में पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!