Samastipur

समस्तीपुर:सरायरंजन में लेनदेन के विवाद ने लिया हिंसक रूप,गाड़ी में लगाई आग,हुई फायरिंग

समस्तीपुर के सरायरंजन में पैसों के लेनदेन का विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद लीची बगान तक पहुंचा, जहां मारपीट, हथियार से धमकी और चारपहिया वाहन में आग लगाने की घटना सामने आई। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत की है। जानकारी के अनुसार मुक्तापुर निवासी कुंदन कुमार और जितवारपुर कुम्हिरा निवासी संदीप कुमार चौधरी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बातचीत के बहाने कुंदन को घर से बुलाकर लीची बगान ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और पिस्तौल दिखाकर धमकाया गया।कुंदन का दावा है कि उसे चारपहिया वाहन के अंदर बंद कर दिया गया और जान से मारने की कोशिश की गई।

 

 

उसने किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। फिलहाल आग किसने लगाई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद का प्रतीत होता है। वाहन में आग लगाने की घटना की जांच की जा रही है। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!