Samastipur

पटोरी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव,ट्रेन से कटने से मौत 

समस्तीपुर।शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में 22 नंबर रेलवे गुमटी के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार को स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना लगभग दो दिन पूर्व की बताई जा रही है, जिसके कारण शव की पहचान करने में कठिनाई हो रही है।पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही युवक के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। वहीं घटना के कारणों का भी पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!