Patna

बागमती नदी में अचानक बढ़ा पानी,फंसे 14 लोगों को नेपाल सशस्त्र प्रहरी ने सुरक्षित निकाला

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी जिला के सटे नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत दुर्गा भगवती गांव के वार्ड नंबर 3 मत्सरी घाट पर सोमवार को बागमती नदी में अचानक पानी बढ़ने से फंसे 14 लोगों को नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग खेती और घास काटने के लिए नदी पार गए थे, तभी पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और वे दूसरी ओर फंस गए. फंसे लोगों में 11 महिलाएं और 3 लड़कियां शामिल थीं. नेपाल सशस्त्र प्रहरी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!