Samastipur

कर्पूरीग्राम में युवक की हत्या के विरोध में सड़क जाम,गिरफ्तार करने की मांग करते हुए किया आगजनी 

समस्तीपुर: जिले में कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के पास गिट्टी मंडी में युवक की गोली मारकर हुए हत्या के विरोध में मंगलवार सुबह आक्रोशित लोगों ने चांदोपट्टी शिव मंदिर के समीप समस्तीपुर ताजपुर मार्ग में बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की. मृतक के परिजन और ग्रामीण पुलिस प्रशासन से हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. इस दौरान सूचना पर कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रभात कुमार दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे. स्थानीय जन प्रतिनिधि के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से वार्ता की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जिसके बाद सड़क जाम समाप्त किया गया. इस दौरान सुबह 6 बजे से करीब चार घंटा सड़क जाम रहा. आवागमन में लोगों को कठिनाई हुई. इधर, बतादें कि कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के पास गिट्टी मंडी में सोमवार शाम हथियार बदमाशों ने ताश खेल रहे युवक सोनू सिंह पर फायरिंग कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपाप के लोगों की मदद से जख्मी हालत में व्यवसायी को आनन फानन में सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर दिया.

 

 

 

देर रात पटना ले जाने क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गयी. मृतक सोनू सिंह कर्पूरीग्राम गांव के वार्ड 7 निवासी स्व घिरेन्द प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र थे. मृतक के परिजनों का आरोप है घटना में गांव के ही कुछ लोग शामिल हैं. पुलिस प्रशासन से अविलंब बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. एएसपी संजय पाण्डेय ने बताया की घटना को लेकर जांच चल रही है. घटनास्थल से एक फायर खोखा भी मिला है. जल्द की आरोपित को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!