बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ का संचालन, देखे डिटेल
हाजीपुर (वैशाली)बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ (टीओडी) परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। यह व्यवस्था अतिरिक्त यात्री भीड़ के सुगम प्रबंधन हेतु की गई है।
24 जून को ट्रेन संख्या 03225 रवाना होगी
24 जून 2026 को ट्रेन संख्या 03225 नवगछिया-पाटलिपुत्रा परीक्षा स्पेशल नवगछिया (NNA) से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मानसी (MNE), खगड़िया (KGG), बेगूसराय (BGS), बरौनी (BJU), शाहपुर पटोरी (SPP), हाजीपुर (HJP) और सोनपुर (SEE) होते हुए रात 10:00 बजे पाटलिपुत्रा (PPTA) स्टेशन पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 19 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं।
20 आईसीएफ कोच उपलब्ध होंगे
वापसी में, यही रैक ट्रेन संख्या 03226 पाटलिपुत्रा-कटिहार परीक्षा स्पेशल के रूप में चलेगी। यह पाटलिपुत्रा (PPTA) से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी तथा नवगछिया होते हुए अगले दिन सुबह 8:00 बजे कटिहार (KIR) स्टेशन पहुंचेगी। वापसी की इस सेवा में 20 आईसीएफ कोच उपलब्ध होंगे।
रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाकर इस विशेष ट्रेन सेवा का लाभ उठाएं। यह विशेष व्यवस्था परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
