Samastipur

समस्तीपुर का मौसम:अगले कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क, 28 जून से भारी बारिश का अलर्ट

समस्तीपुर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 24 से 28 जून 2026 तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक धूप-छांव का खेल जारी रहेगा, जबकि सप्ताह के अंत में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है.पूर्वानुमान के मुताबिक, शुरुआती दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा. कुछ इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश देखी जा सकती है. हालांकि, 28 और 29 जून के आसपास मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने बेगूसराय, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चम्पारण और पश्चिमी चम्पारण जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ कई स्थानों पर अच्छी और भारी बारिश होने का प्रबल अनुमान है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस पूरी अवधि के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे.आने वाले दिनों में उत्तर बिहार का औसत अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. लेकिन कुछ जिलों में गर्मी का सितम ज्यादा देखने को मिलेगा .सीवान, गोपालगंज और बेगूसराय में तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर जा सकता है, जिससे भीषण गर्मी का अहसास होगा.मधुबनी और सीतामढ़ी में बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान तुलनात्मक रूप से कम रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

 

 

 

रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान मुख्य रूप से पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. सुबह के समय हवा में नमी 75 से 80 प्रतिशत रहेगी, जो दोपहर होते-होते घटकर 25 से 30 प्रतिशत पर आ जाएगी. दोपहर में कम आर्द्रता और तेज धूप के कारण गर्म हवाओं का असर दिख सकता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!