दलसिंहसराय में शांति समिति कि बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व मनाने का निर्देश, डीजे पर रहेगा रोक
दलसिंहसराय,थाना परिसर में रविवार को बीडीओ राजीव कुमार एंव अंचल अधिकारी नेहा कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.संचालन थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने किया.बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी.शांति तरीके के मोहर्रम मनाए.ताजिया के लिये मार्ग निर्धारित करना,एक दूसरे से मिलने सहित जुलूस की जिम्मेदारी कम से कम 25 व्यक्ति ले तभी थाना के तरफ से आपका आवेदन स्वीकार किया जायेगा.
वही थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कई जगहों पर मोहर्रम को लेकर तजिया जुलूस निकाला जाता है.प्रशासन की ओर से सभी तजिया संचालक से आग्रह है कि आप अपने अपने क्षेत्रों में असमाजिक तत्व को चिन्हित कर उनका नाम थाना में लिखवा दे,ताकि जुलूस में किसी भी प्रकार का बाधा उत्पन्न न हो.साथ ही उन्होंने कहा कि डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक है,अगर बजाते पकड़े गये तो जप्त कर कारवाई की जायेगी.
जुलूस के दौरान मजिस्टेट, पुलिस बल के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी.बिजली भी जुलूस ने दौरान बंद रहेगी.हर गतिविधि पर पुलिस नजर रखेगी.सोशल मिडिया पर अफवाहों फैलाने वालो पर करवाई की जाएगी.बैठक में सभी वरिय पुलिस पदाधिकारी एंव जनप्रतिनिधि में चंदन प्रसाद, कुणाल चौधरी,नीलम देवी,मो इतखब, संजय महतो,जमील अख्तर,मो अब्दुल कादरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
