Dalsinghsarai

बीपीएससी में दलसिंहसराय का जलवा:अलका बनी एसडीएम,सौरव बीडीओ तो राहुल का आरओ पद पर चयन

दलसिंहसराय,बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा में दलसिंहसराय क्षेत्र के तीन प्रतिभागियो ने सफलता का परचम लहराया है. प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी स्व.राम अनुज शर्मा के कनिष्ठ पुत्र अमित कुमार शर्मा की पत्नी अलका रानी ने बीपीएससी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 607वीं रैंक प्राप्त कर उप समाहर्ता(एसडीएम )पद पर चयन हुआ.इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है. उनके ससुर भारतीय रेलवे में कार्यरत रहे थे और समाज में अपनी सादगी तथा कर्मनिष्ठा के लिए सम्मानित थे.अलका रानी के पति अमित कुमार शर्मा बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित शिक्षक हैं

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

और विदेही +2 बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में +2 कंप्यूटर शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं.उल्लेखनीय है कि अलका रानी के जेठ डॉ. पंकज शर्मा बिहार के प्रसिद्ध तबला वादक तथा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष हैं.

 

 

वही नगरगामा वार्ड संख्या 08 निवासी पिता दीप नारायण राम माता सुनीता कुमारी आंगनबाड़ी सेविका के सुपुत्र सौरव कुमार ने मात्र 25 साल की उम्र में बीडीओ पद पर चयनित हुए है.सौरव की सफलता पर परिजनों ने पूरे गांव में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया.ग्रामीणों का कहना है कि सौरव ने न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है,बल्कि गांव के अन्य युवाओं के लिए भी मिसाल पेश की है.उनकी कामयाबी से पर पंचायत के उपमुखिया रौशन कुमार चौधरी के नेतृत में सम्मान समारोह किया गया.

 

 

जिसमें सरपंच उमेश मंडल ,पशुपालक संघ के अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी, उपसरपंच मुकेश कुमार सिंह, सुरेंद्र राम,अखिलेश राय, लखींद्र राम, निरंजन यादव, भूषण कुमार, अभिनव कुमार,नरेश राम, दिलीप राम, संतोष राम आदि लोगों ने उपस्थित होकर सौरभ को सम्मानित किया और बधाई दिया.

 

हरिशंकरपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर महिमा,कोनहर गांव निवासी पिता विजय मिश्रा और माता वीणा देवी के पुत्र राहुल कुमार मिश्रा ने परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.राहुल को 765वां रैंक मिला है और उनका चयन राजस्व अधिकारी के पद पर हुआ है.राहुल की सफलता पर उनके भाई स्टेशन मास्टर विकाश कुमार मिश्रा,चाचा राजकुमार मिश्रा, प्रीति,चंदन कुमार,अमर कुमार, उज्ज्वल कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों एवं ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!