Samastipur

हत्याकांड में एक बदमाश गिरफ्तार,हथियार व कारतूस बरामद

समस्तीपुर।मोरवा हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर से एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।इस पर गणेश सहनी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। उसकी पहचान सुरेश साहनी के बेटे राजीव साहनी के रूप में की है। उसके पास से मोबाइल,स्वचालित हथियार एवं कारतूस बरामद किया गया है।चर्चित हत्या के इस पूरे मामले की इसकी गिरफ्तारी से पोल खुल गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

बताते चले कि इस मामले में घटना के मुख्य आरोपी अंकित कुमार की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है ।घटना के बारे में बताया जाता है कि 8 फरवरी 2026 को कोचिंग से लौट रहे सोंगर के मिर्जापुर निवासी गणेश सहनी की हत्या ताजपुर थाना क्षेत्र के दरजनिया पुल के समीप कर दी गई थी। दर्जन खोखे घटना स्थल से बरामद किया गया था।घटना की वजह जमीनी विवाद एवं पैसों की लेनदेन बतायी गयी थी। इस हत्या के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था।

 

 

 

घटना के तीन दिन के भीतर ही पुलिस को सफलता मिली और इसी गांव के अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अंकित कुमार के द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया था कि हत्या के बाद उसने हथियार घटना में लाइनर की भूमिका में शामिल राजीव सहनी को दे दिया था ।पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!