Patna

समस्तीपुर:मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद,राशन कम देने, नल जल का किया शिकायत 

समस्तीपुर:ताजपुर.बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री अशोक चौधरी शनिवार को ताजपुर नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी के निजी कार्यालय पर एनडीए के कार्यकर्ताओं एवं आम लोगो से सीधा संवाद किये।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्थानीय जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने ताजपुर एसएफसी गोदाम मैनेजर द्वारा प्रताड़ित करने व राशन कम देने एवं मुकदमा करने की धमकी देने की शिकायत की वही वार्ड 17 में नलजल योजना को वाधित करने वालो पर करवाई करने की मांग उक्त वार्ड के लोगो ने की।बहुत सारे गरीब उपभोक्ता का नाम राशन कार्ड से कट जाने की भी शिकायत की गई।सब की बाते सुन मंत्री ने तुरंत डीएम को फोन लगा कर सभी शिकायतों को अबिलम्ब जांच कर दूर करने का निर्देश दिया।मंत्री का एनडीए कार्यकर्ताओ ने पाग, चादर,माला से स्वागत किया।मौके पर सुशील चौबे,कृष्णमोहन गुप्ता,विमल कुमार गोलू,राजीव सूर्यवंशी,राजकुमार पंडित,संतोष दास,विनोद उर्फ चिंटू समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!