Bhagalpur

आरती कुमारी बनीं SDM:किसान की बेटी ने 70वीं BPSC परीक्षा में 172वीं रैंक हासिल की

भागलपुर।नवगछिया रंगरा प्रखंड के सधुआ गांव की निवासी आरती कुमारी ने 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 172वीं रैंक हासिल कर उप समाहर्ता (SDM) पद के लिए चयनित हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरती कुमारी सधुआ गांव के किसान बम बहादुर सिंह की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्टूडेंट कैरियर टीचिंग प्वाइंट से प्राप्त की। बचपन से ही मेधावी और परिश्रमी रहीं आरती अपनी कक्षा में सदैव अव्वल आती थीं। यह सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, आरती ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने माता-पिता और गुरुजनों का मान बढ़ाया है, बल्कि सधुआ गांव और नवगछिया क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलने के बाद से गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

मुखिया प्रतिनिधि मोती यादव, दिलीप सिंह, रघुवंश सिंह, राज किशोर आर्य, राजेन्द्र पाल, सुमन सिंह, योगेन्द्र यादव और समाजसेवी पंकज कुमार भारती सहित सैकड़ों लोगों ने आरती को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

परिजनों ने बताया कि आरती की इस सफलता में उनके पति अमर कुमार महलदार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अमर कुमार महलदार सेमापुर के निवासी हैं। आरती की सफलता की सूचना मिलते ही उनके ससुराल में भी खुशी और उत्साह का माहौल है।एक साधारण किसान परिवार की बेटी की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!