Muzaffarpur

मेरे मरने का कारण मेरी पत्नी है, सॉरी फैमिली’:शादी के 6 महीने बाद युवक के सुसाइड की कहानी..

मुजफ्फरपुर में 26 साल के अभय कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक के किनारे से मिले सुसाइड नोट में अभय ने अपनी मौत के लिए पत्नी के प्रेम संबंध को जिम्मेदार ठहराया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी माय फैमिली, मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी है। मैंने उसके फोन में बॉयफ्रेंड की फोटो देखी। इस कारण मुझे घुटन हो रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

युवक कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा स्टेशन के पास सिरसिया खुर्द गांव का रहने वाला था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अभय मानसिक तनाव में था और पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर परेशान रहता था।घटना बुधवार की है। मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर कपरपुरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से अभय का शव बरामद किया गया। मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और यही उसकी मौत का कारण बना।

 

मृतक अभय कुमार की शादी 1 दिसंबर 2025 को हुई थी। अभी शादी को महज छह महीने ही हुए थे। परिवार के लोगों के अनुसार शुरुआती दिनों से ही पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बना हुआ था। अभय जयपुर में काम करता था और शादी के बाद पत्नी को भी अपने साथ ले गया था।परिजनों का दावा है कि शादी के कुछ समय बाद अभय को पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से वह लगातार तनाव में रहने लगा था।

 

“भाभी, मैं यह सब देखकर कैसे जिऊंगा”

 

अभय की भाभी नूतन देवी ने बताया कि सोमवार को अभय ने उनसे अपनी परेशानी साझा की थी। उसने कहा था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से संबंध है और वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।नूतन देवी के अनुसार उन्होंने अभय को समझाया था कि जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले और पहले बच्चे के जन्म तक इंतजार करे, क्योंकि उसकी पत्नी गर्भवती है। उन्होंने यह भी कहा था कि मामले की जांच कर संबंधित युवक की पहचान की जाएगी। लेकिन अभय लगातार मानसिक तनाव में था।

 

जयपुर में प्रेमी को बताती थी “ममेरा भाई”

 

परिजनों ने बताया कि शादी के बाद जब अभय अपनी पत्नी को लेकर जयपुर गया था, तब भी कथित प्रेमी उससे संपर्क में था। अभय के भाई दिलीप महतो का आरोप है कि वह युवक जयपुर तक पहुंचा था और पत्नी उसे अपना ममेरा भाई बताती थी।दिलीप के अनुसार कुछ दिनों पहले अभय को वास्तविकता का पता चला। इसके बाद वह जयपुर से सीधे अपने ससुराल पहुंच गया। वहां उसका पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हुआ। घर लौटने के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था।

 

मायके जाने के बाद आने लगे फोटो और धमकी

 

परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पहले अभय की पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद अभय के मोबाइल पर कथित रूप से फोटो, वीडियो और धमकी भरे संदेश आने लगे। इसी बीच उसे पत्नी के पुराने संबंधों की जानकारी और गहराई से मिली, जिससे वह पूरी तरह टूट गया।परिवार का दावा है कि पत्नी के हाथ पर पहले “के-के” नाम का टैटू बना हुआ था। बाद में उसे बदलने की कोशिश भी की गई। परिजनों का कहना है कि बाद में उन्हें पता चला कि यह टैटू कथित प्रेमी के नाम से जुड़ा हुआ था।

मंगलवार सुबह घर से निकला, फिर नहीं लौटा

 

अभय के भाई ने बताया कि सोमवार रात तक दोनों भाइयों ने साथ बैठकर खाना खाया था। अभय ने कहा था कि अगले दिन छुट्टी लेकर घर पर रहेगा और कुछ जरूरी बातें करेगा। लेकिन मंगलवार सुबह परिवार के लोगों के उठने से पहले ही वह घर से निकल गया।जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में रेलवे ट्रैक पर उसके आत्महत्या करने की सूचना मिली।

 

रेलवे ट्रैक के पास मिले सुसाइड नोट में अभय ने लिखा है—

 

“मेरे मरने का कारण मेरी पत्नी ही है। क्योंकि वह अपने गांव के कृष्ण नाम के लड़के से प्रेम करती है। उसके फोन में उसकी तस्वीरें भी हैं। यह सब मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। मुझे अंदर ही अंदर घुटन होने लगी। यही मेरी मौत का कारण बना। सॉरी माय फैमिली।”

 

परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

 

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करनी चाही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!