DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:रामपुर जलालपुर के माँ काली मंदिर में लाखों की चोरी, दान पेटी और गहने ले उड़े चोर

दलसिंहसराय शहर के रामपुर जलालपुर स्थित माँ काली मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दान पेटी के साथ माँ काली के गहने भी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तेल डिपो चौक वार्ड-18 का मामला
घटना रामपुर जलालपुर के तेल डिपो चौक, वार्ड संख्या-18 स्थित माँ काली मंदिर की है। मंदिर में एक साल पहले ही माँ काली की प्रतिमा की स्थापना की गई थी।

सुबह पूजा करने आए लोगों ने देखा
शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला,लोहे का सिकर भी गायब था।अंदर जाने पर देखा कि गर्भगृह से माँ के सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी गायब है। दान पेटी में बड़ी मात्रा में नकदी होने की आशंका है।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर जुट गए। एक साल पुराने मंदिर में हुई चोरी से लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!