समस्तीपुर:सिमरी पोखर के पास लूट की योजना बनाते 4 बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार
समस्तीपुर:चकमेहसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट-पाट की योजना बना रहे चार अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
सिमरी भिंडा पोखर के पास से हुई गिरफ्तारी
दिनांक 17.06.2026 को गुप्त सूचना मिली कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के सिमरी भिंडा पोखर के पास कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर अपर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० सब्बीर खान के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की गई। मौके से चार अपराधियों को दबोच लिया गया, जबकि कुख्यात अमन सहनी समेत कुछ अन्य अपराधी फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. *राहुल कुमार*, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता अशोक राम
2. *विकाश कुमार*, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता अशोक ठाकुर
3. *विशाल कुमार*, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता अशोक ठाकुर
4. *मो० अमन*, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता मो० गफ्फार
सभी साकिन माली नगर, सिमरी थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर के रहने वाले हैं।
देशी कट्टा, कारतूस और लूट का मोबाइल बरामद
अपराधियों की निशानदेही पर 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस तथा लूट का एक मोबाइल बरामद किया गया। बरामद मोबाइल 11.06.2026 को ताजपुर थाना क्षेत्र से लूटा गया था। पूछताछ में पता चला कि सभी अपराधी अवैध हथियारों के साथ रिल्स भी बनाते थे और आम लोगों को भयभीत करते थे। छापेमारी दल में 1. पु०अ०नि० सब्बीर खान, अपर थानाध्यक्ष, चकमेहसी थाना 2. सिपाही-297 मनीष कुमार दूबे, चकमेहसी थाना
3. सिपाही-819 गगनेश कुमार, चकमेहसी थाना एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
