Samastipur

विभूतिपुर में ऑटो बाईक की टक्कर में दंपत्ती समेत 3 की मौत,कई जख्मी

समस्तीपुर :विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली सिंघियाघाट-बेगूसराय मुख्य सड़क पर खोकसाहा-खदियाही चौक के बीच बसेरा बरगद पेड़ के समीप चौबटिया पर भीषण सड़क हादसे में आदर्श दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लि. के अध्यक्ष सह विभूतिपुर पूरब पैक्स के पूर्व प्रबंधक एवं भाजपा के पंचायत अध्यक्ष राज कुमार महतो समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मृतकों की पहचान विभूतिपुर पूरब पंचायत के खदियाही पेठिया वार्ड 5 निवासी स्व. बंकुल महतो के 60 वर्षीय पुत्र राज कुमार महतो, उनकी 45 वर्षीय पत्नी संयोगिता देवी व खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार पंचायत के अमसौर काली स्थान खजुरिया टोला वार्ड 2 निवासी माकपा नेता हरेराम सहनी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमसौर गांव के करीब एक दर्जन लोग ऑटो पर सवार होकर बेगूसराय के झमटिया गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. इसी दौरान राज कुमार महतो अपनी पत्नी के साथ बाइक से सक्कर चौरी उच्चीडीह स्थित खेत में गोबर छीटने जा रहे थे. तभी खोकसाहा की ओर से हरिचक की ओर जा रही एक हाइवा ने टेंपो को ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दिया. इसके बाद अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दंपती को भी अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा. हादसे में ऑटो सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. ऑटो चालक भी भाग गया. इसके बाद मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया. 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी.

 

 

 

विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तीनों एंबुलेंस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार एवं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. तुषांत ने जांच के बाद भाजपा नेता राज कुमार महतो व माकपा नेता हरेराम सहनी को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल संयोगिता देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां उनकी भी मौत हो गई.

 

 

 

हादसे में टेम्पो पर सवार पवित्री देवी, फूलशंकर देवी, तेतरी देवी, गीता देवी, सुधा देवी, अमेरिका देवी, सीता देवी एवं ममता देवी सहित कई लोग घायल हुए हैं. इनमें अरुण सहनी की पत्नी गीता देवी की स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. फरार हाइवा चालक एवं वाहन की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं. कार्रवाई की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!