Patna

स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार,बाइक हुआ जब्त

मोतिहारी. जिले में सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट करने वाले युवाओं के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए नकरदेई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक सड़क पर खुलेआम खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा था. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नकरदेई पुलिस ने मामले की जांच की. वीडियो के आधार पर स्टंटबाज युवक की पहचान नकरदेई थाना क्षेत्र के काटगेंवा निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई. पहचान होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले के युवाओं को सख्त चेतावनी दी है.

 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर बाइक स्टंट करना न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि एक दंडनीय अपराध है. एसपी ने कहा कि इस तरह के कारनामे न सिर्फ स्टंट करने वाले की जान को जोखिम में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं.

 

मोतिहारी पुलिस ने आम जनता और युवाओं से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें जो कानूनन गलत है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर उनकी विशेष नजर है और भविष्य में भी स्टंटबाजी से जुड़ा कोई भी वीडियो सामने आने पर त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!