सिमरी में किसान के घर पर फायरिंग:भाई बोला- प्रेमिका के घर वालों ने वारदात को दिया अंजाम
समस्तीपुर में बदमाशों ने किसान उपेंद्र राय के घर पर फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या-10 मोहल्ला की है।
गोली की आवाज पर जब परिवार के लोग बाहर निकले, तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।घटना के संबंध में सिमरी गांव निवासी उपेंद्र राय के बेटे अमरेश कुमार ने बताया कि गांव के ही एक लड़की से उनका भाई नीतीश कुमार प्यार करता था । जिस बात की जानकारी जब दोनों परिवार के लोगों को हुई, तो दोनों की शादी कर देने की सहमति बनी। उनका भाई रेलवे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और उम्मीद थी की नौकरी हो जाएगी। क्लास 3 रैंक की रिटेन परीक्षा में वह सिलेक्ट भी हुआ था।
लड़की की नौकरी लगते ही बनाई दूरी
लेकिन रेलवे में फाइनल परीक्षा के दौरान उनके भाई की छटनी हो गई। लड़की भी सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पिछले साल उसका सलेक्शन हो गया। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने दूरी बनानी शुरू कर दी।लड़की की बिहार पुलिस में सिलेक्शन होने के बाद उसके परिवार का व्यवहार भी बदल गया। लड़की के पिता अब नीतीश को लड़की से मिलने जुलने से मना करने लगे। जिसको लेकर पंचायत का भी आयोजन किया गया।
पंचायत में सहमति बनी कि दोनों अब अलग-अलग रहेंगे। लेकिन लड़की अक्सर उनके भाई को फोन करती रहती थी। जब इस बात की जानकारी लड़की के पिता को हुई, तो वह तरह-तरह से उनके परिवार को धमकाने लगे। उन्हें शक रात चार लोगों के साथ आकर लड़की के पिता ने ही गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया है, ताकि दहशत का माहौल कायम हो और उनका भाई लड़की से दूरी बनाकर रखें।
उपेंद्र राय का कहना है कि उनका किसी से विवाद नहीं है। बेटे का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। धमकी भी दी गई थी। शक है कि उन्हीं लोगों की ओर से फायरिंग की गई है ।
थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि उपेंद्र राय के घर पर फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। परिवार के लोग बेटे के प्रेम प्रसंग में गोलीबारी की बात बता रहे हैं। हालांकि अभी तक लिखित तौर पर आवेदन नहीं मिला हुआ है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
