समस्तीपुर स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ महिला धराई, 6 बार जा चुकी है जेल, 7 वीं बार जाएगी अब
समस्तीपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने समस्तीपुर स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान आरती देवी (30) पति राहुल माली, निवासी वार्ड संख्या-02, थाना कसबा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। आरपीएफ द्वारा मंगलवार को की गई कार्रवाई के दौरान महिला के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।
इसके बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जीआरपी थाना समस्तीपुर के सुपुर्द कर दिया गया। रेल थाना समस्तीपुर में इस संबंध में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि यह महिला इससे पूर्व छह बार जेल जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।