Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर:वाहन जांच के दौरान पुलिस पर की फायरिंग,अपराधी के पैर में मारी गोली 

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख भाग रहे अपराधी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान वैशाली जिले के महुआ निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जो हाल ही में हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा हत्याकांड का नामजद आरोपी बताया जा रहा है। घायल अपराधी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!